प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) क्या है?
प्राथमिक चिकित्सा का अर्थ
Prathmik Chikitsa in Hindi: First Aid शब्द को सबसे पहले इंग्लैंड में 1879 में "सेट जान एम्बुलेन्स एसोसिएशन" द्वारा प्रयोग में लाया गया था। यह एक साधारण लेकिन अत्यंत प्रभावी उपाय है, जो किसी व्यक्ति को चोट लगने या अचानक बीमार होने की स्थिति में तत्काल सहायता पहुँचाने के लिए किया जाता है, ताकि स्थिति को और गंभीर होने से रोका जा सके।
![]() |
| 1/1 |
प्राथमिक चिकित्सा की परिभाषा
प्राथमिक चिकित्सा वह आपातकालीन उपचार है, जो किसी दुर्घटना या अचानक स्वास्थ्य समस्या के बाद, चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध होने से पहले दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पीड़ित को त्वरित राहत देना और उसे सुरक्षित स्थिति में रखना है जब तक कि पेशेवर चिकित्सक की मदद न मिले।
प्राथमिक चिकित्सा का उद्देश्य
- पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाना।
- स्वास्थ्य सुधार में सहायता करना।
- स्थिति को और अधिक गंभीर होने से रोकना।
- चिकित्सक की सहायता मिलने तक स्थिर स्थिति बनाए रखना।
प्राथमिक चिकित्सा किट (First Aid Box)
प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स एक पोर्टेबल डिब्बा होता है, जिसमें आपातकालीन स्थिति में उपयोग की जाने वाली जरूरी वस्तुएँ रखी जाती हैं। इसमें निम्नलिखित सामग्री होनी चाहिए:
- जीवाणुहीन गॉज के टुकड़े
- विभिन्न आकार की पट्टियाँ
- चिपकने वाले प्लास्टर
- कैंची, सेफ्टी पिन, सुई, चिमटी
- पेड़ (पैड) विभिन्न आकारों में
- खपच्ची या हड्डी को स्थिर रखने वाला उपकरण
- रोगाणुनाशक – डिटॉल, स्पिरिट आदि
- सल्वर सल्फा डाइजिन क्रीम
- दवाइयाँ – एनाल्जेसिक, एंटीबायोटिक, ओ.आर.एस. पैकेट
प्राथमिक चिकित्सा एक ऐसा महत्वपूर्ण कौशल है, जो आपात स्थिति में किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि हर व्यक्ति को इसका बुनियादी ज्ञान हो और वह परिस्थितियों से न घबराकर शांत रहकर उचित कार्रवाई कर सके।
