खेल में चोट क्यों लगती है? (Causes of Sports Injuries)

खेल में चोट क्यों लगती है? (Causes of Sports Injuries)

खेलों में चोट लगना आम बात है, लेकिन यदि सतर्कता बरती जाए और कुछ सावधानियों का ध्यान रखा जाए तो इन चोटों से बचा जा सकता है। नीचे खेलों में चोट लगने के मुख्य कारण दिए गए हैं:

1/1

खेल में चोट लगने के कारण

  1. खेल के मैदान, स्विमिंग पूल और जिमनेजियम का खराब रखरखाव।
  2. खिलाड़ी या छात्र की कमजोर शारीरिक फिटनेस।
  3. खेल गतिविधियों में भाग लेने से पहले मानसिक तैयारी की कमी।
  4. मुकाबले में भाग लेने से पूर्व उचित वार्म-अप न करना।
  5. घटिया गुणवत्ता के खेल उपकरण या खेल ड्रेस का उपयोग।
  6. खेल में गलत तकनीक या कौशल का प्रयोग।
  7. खेल के नियमों का अपर्याप्त ज्ञान।
  8. खेल स्थलों की सतह और संरचनाओं का खराब रखरखाव।
  9. प्रशिक्षण या खेल गतिविधियों के समय योग्य प्रशिक्षक या कोच की अनुपस्थिति।
  10. स्वीमिंग पूल में लाइफ गार्ड की अनुपस्थिति।
  11. खिलाड़ी का घमंडी और असावधान व्यवहार।
  12. खराब मौसमी परिस्थितियों में अभ्यास या मुकाबले करना।
  13. प्रशिक्षण में असमानता या असंतुलन।
  14. सुरक्षा उपकरणों (Protective Gears) का प्रयोग न करना।

निष्कर्ष

यदि उपरोक्त कारणों को गंभीरता से लिया जाए और खेल गतिविधियों को सही तकनीक, प्रशिक्षण और उचित पर्यवेक्षण के साथ संचालित किया जाए, तो खेलों में चोट लगने की संभावनाएँ काफी हद तक कम की जा सकती हैं। सुरक्षा और सावधानी ही बेहतर प्रदर्शन की पहली सीढ़ी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने