किशोरावस्था किसे कहते हैं? किशोरावस्था की परिभाषा, अर्थ एवं विशेषताएँ

किशोरावस्था किसे कहते हैं?

किशोरावस्था वह अवस्था होती है जब बच्चा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बड़ा होकर वयस्क बनने की ओर बढ़ता है। यह अवस्था आमतौर पर 10 से 19 वर्ष की उम्र के बीच होती है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जैसे – कद बढ़ना, आवाज़ में बदलाव, चेहरे पर बाल आना आदि। यह विकास की एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील अवधि होती है।

किशोरावस्था का अर्थ

अंग्रेजी शब्द Adolescence का हिन्दी रूपांतर है किशोरावस्था। "Adolescence" शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के "Adolescere" शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है – "परिपक्वता की ओर बढ़ना" (To grow to maturity)।

1/1

किशोरावस्था की परिभाषा

  • जर्सील्ड के अनुसार: “किशोरावस्था वह अवस्था है, जिसमें मनुष्य बाल्यावस्था से परिपक्वता की ओर बढ़ता है।”
  • स्टेनले के अनुसार: “किशोरावस्था बड़े दबाव एवं तनाव, तूफान एवं विरोध की अवस्था है।”
  • सैडलर के अनुसार: “किशोरावस्था एक ऐसी अवस्था होती है, जिसमें बच्चा अपने आप ही प्रौढ़ कार्य करने की कोशिश करता है।”

किशोरावस्था के लक्षण

किशोरावस्था की कोई निश्चित शुरुआत या अंत नहीं होता, लेकिन सामान्यतः यह 12 से 18 वर्ष की आयु के बीच मानी जाती है। इस अवस्था की शुरुआत उस समय होती है जब शरीर की ग्रंथियाँ आंतरिक स्त्राव (hormonal secretion) प्रारंभ करती हैं। यह स्त्राव यौन ग्रंथियों के अलावा अन्य ग्रंथियों से भी होता है।

किशोरावस्था की विशेषताएँ

इस अवस्था में किशोर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करता है। इस दौरान उसमें अनेक शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवर्तन होते हैं। वजन और ऊँचाई में तेजी से वृद्धि होती है। यह परिवर्तन हड्डियों, मांसपेशियों और शरीर की शक्ति में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। लड़के धीरे-धीरे पुरुष और लड़कियाँ स्त्री बनने लगती हैं।

Frequently Asked Questions (FAQ)

किशोरावस्था की अवधि/उम्र क्या है?

किशोरावस्था सामान्यतः 12 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बीच होती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने