शारीरिक शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषा
शारीरिक शिक्षा का अर्थ
शारीरिक शिक्षा का अर्थ एक ऐसे पाठ्यक्रम या कार्यक्रम के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो लोगों को अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से अपने मानसिक और शारीरिक कौशल को विकसित करना सिखाता है।
शारीरिक शिक्षा की परिभाषा
शारीरिक शिक्षा को पी.टी. भी कहते हैं। पी.टी. शब्द अंग्रेजी भाषा के शब्द फिजिकल ट्रेनिंग (Physical Training) का संक्षिप्त रूप है जिसका अर्थ है शारीरिक प्रशिक्षण।
शरीर को स्वस्थ रखने की शारीरिक क्रियाओं को सामूहिक रूप से शारीरिक शिक्षा कहा जाता है।
शारीरिक शिक्षा हमें क्या सिखाती है? यह हमें सक्रिय और स्वस्थ रहने, दूसरों के साथ काम करने, दोस्त बनाने और नेतृत्व कौशल विकसित करने में मदद करती है।
![]() |
| 1/1 |
शारीरिक शिक्षा क्या है?
शारीरिक शिक्षा अध्ययन का एक क्षेत्र है जिसमें शारीरिक और मोटर कौशल, शरीर जागरूकता, स्वास्थ्य और फिटनेस का विकास शामिल है। इसे स्कूल, विश्वविद्यालय और समुदाय स्तर पर पढ़ाया जाता है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से लोगों के मानसिक और शारीरिक कौशल को व्यवस्थित निर्देश द्वारा विकसित किया जाता है।
एस लिंगर के अनुसार
शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा प्रणाली का वह अंग है, जो शारीरिक क्रियाओं द्वारा संपादित की जाती है।
नेश के अनुसार
शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य नागरिक को शारीरिक, मानसिक, सांवेगिक एवं सामाजिक रूप से सक्षम बनाना है, जो गतिविधियाँ उनके परिणामों को ध्यान में रखकर चुनी गई हों।
चार्ल्स बूचर के अनुसार
शारीरिक शिक्षा सामान्य शिक्षा प्रणाली का एक रूप है, जो प्रेरणावर्धक क्रियाओं का प्रयोग करती है और व्यक्ति में जन्म से ही विद्यमान रहती है।
शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य
शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, नैतिक विकास करना व ज्ञान में वृद्धि करना है।
1. शारीरिक विकास
- नियमित वृद्धि एवं विकास करना।
- शरीर के सभी अंगों का सामान्य कार्य करना।
- मस्तिष्क एवं मांसपेशियों में तालमेल बैठाकर कौशल बढ़ाना।
- शक्ति एवं कार्य क्षमता बढ़ाना।
2. मनोवैज्ञानिक विकास
- उचित रुचियों एवं अभिवृत्तियों का विकास करना।
- संवेगों की दिशा निर्धारण करना।
- खेलों से तनाव व चिंता से राहत पाना।
3. सामाजिक विकास
- दूसरों के प्रति सहानुभूति एवं सहयोग करना।
- समाज का अच्छा सदस्य बनना।
4. नैतिक विकास
- स्वयं पर नियंत्रण करना।
- खेल भावना को विकसित करना।
- नेतृत्व के गुणों को विकसित करना।
- व्यक्तित्व का विकास करना।
5. ज्ञान में वृद्धि
- व्यायाम एवं खेलकूद संबंधी ज्ञान प्राप्त करना।
- स्वास्थ्य समस्याओं को समझना और बचाव के उपाय जानना।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
प्रश्न: शारीरिक शिक्षा क्या है?
उत्तर: शरीर को स्वस्थ रखने की शारीरिक क्रियाओं को सामूहिक रूप से शारीरिक शिक्षा कहा जाता है।
प्रश्न: शारीरिक शिक्षा का क्या अर्थ है?
उत्तर: शारीरिक शिक्षा का अर्थ शरीर को स्वस्थ रखने से है। इसे पी.टी. यानी Physical Training भी कहा जाता है।
प्रश्न: शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, नैतिक विकास करना और उनके ज्ञान में वृद्धि करना।
प्रश्न: शारीरिक शिक्षा की श्रेणियाँ क्या हैं?
उत्तर: शारीरिक शिक्षा को दो श्रेणियों में बांटा गया है: प्राथमिक स्तर (K-5) और माध्यमिक स्तर (6-12)।
