संतुलित आहार किसे कहते हैं? पोषक तत्व, संतुलित आहार का महत्व

संतुलित आहार क्या होता है? | संतुलित भोजन का महत्व, तत्व और आवश्यकता

संतुलित आहार किसे कहते हैं?

संतुलित आहार वह भोजन है जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व—कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और पानी—सही मात्रा में होते हैं। इसका उद्देश्य शरीर की वृद्धि, ऊतकों की मरम्मत और संपूर्ण स्वास्थ्य बनाए रखना होता है।

1/1

पोषण क्या है?

पोषण वह विज्ञान है जो भोजन और शरीर में उसके उपयोग के अध्ययन से संबंधित है। भोजन शरीर को ऊर्जा देता है, कोशिकाओं की मरम्मत करता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।

संतुलित आहार का महत्व

  • यह शरीर को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है।
  • शरीर में नए टिशू बनाता है और पुराने को रिपेयर करता है।
  • बीमारियों से सुरक्षा और आंतरिक अंगों के कार्यों को नियंत्रित करता है।

भोजन को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

1. उम्र, लिंग एवं शारीरिक डीलडौल

अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों की भोजन की मात्रा और गुणवत्ता में अंतर होता है।

2. शारीरिक गतिविधियाँ

एथलीट और भारी मेहनत करने वालों को अधिक कैलोरी और पोषण की आवश्यकता होती है।

3. खाने की आदतें और सामाजिक रीति-रिवाज

व्यक्तिगत पसंद और परंपराएं आहार को प्रभावित करती हैं जैसे शाकाहार/मांसाहार।

4. मौसम

सर्दियों और गर्मियों में खाया जाने वाला भोजन अलग होता है।

5. स्वास्थ्य की स्थिति

बीमार व्यक्ति को विशेष आहार की आवश्यकता होती है।

6. मनोवैज्ञानिक कारक

भोजन की प्रस्तुति और स्वाद व्यक्ति की भूख पर प्रभाव डालते हैं।

संतुलित आहार के पोषक तत्व

संतुलित आहार में निम्नलिखित पोषक तत्व होते हैं:

  • कार्बोहाइड्रेट: मुख्य ऊर्जा स्रोत
  • प्रोटीन: टिशू का निर्माण और मरम्मत
  • वसा: ऊर्जा का स्रोत, विटामिनों के अवशोषण में सहायक
  • विटामिन: शरीर की रासायनिक प्रक्रियाओं में सहायक
  • खनिज: जैसे आयरन, कैल्शियम आदि शरीर के लिए आवश्यक
  • पानी: शरीर के 60% भाग में शामिल, आवश्यक पोषक तत्वों का परिवहन करता है

एथलीट्स के लिए दैनिक ऊर्जा आवश्यकताएँ

प्रत्येक किलो वजन के लिए एक व्यक्ति को रोजाना 13 कैलोरी की आवश्यकता होती है।

उदाहरण: 50kg वजन वाले व्यक्ति को 50 x 13 x 24 = 1560 कैलोरी चाहिए।

व्यायाम के लिए अतिरिक्त ऊर्जा

प्रति दो किलो वजन के लिए 1 घंटे के अभ्यास हेतु 8.5 कैलोरी

उदाहरण: 50kg व्यक्ति के लिए 2 घंटे अभ्यास = 850 कैलोरी

कुल ऊर्जा आवश्यकता = 1560 + 850 = 2410 कैलोरी

ऊर्जा वितरण सूत्र (Energy Fuel Mix)

  • कार्बोहाइड्रेट: 57% (343 ग्राम)
  • वसा: 30% (80 ग्राम)
  • प्रोटीन: 13% (78 ग्राम)

निष्कर्ष

संतुलित आहार स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा और पोषण देता है, बल्कि बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है। संतुलित भोजन अपनाकर हम एक स्वस्थ, सक्रिय और दीर्घायु जीवन जी सकते हैं।

FAQ: संतुलित आहार

Q. संतुलित आहार क्या होता है?

संतुलित आहार वह भोजन है जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व सही मात्रा में हों।

Q. संतुलित आहार क्यों आवश्यक है?

यह शरीर को ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता और वृद्धि के लिए आवश्यक पोषण प्रदान करता है।

Q. बच्चों और वयस्कों का संतुलित आहार अलग क्यों होता है?

क्योंकि उनकी उम्र, गतिविधियाँ और शारीरिक ज़रूरतें भिन्न होती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने